फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाई नदी में बही दो कार सवार, पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी बारिश के बीच उफनाई नदी को पार करना दो कार सवार लोगों को भारी पड़ गया। दोनों कार पानी के तेज बहाव में बहने लगी। कुछ दूरी पर दोनों कार अटक गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कार में सवार दोनों लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

पहली घटना रेड़ापुर की हैं। जहां रेड़ापुर नाले को पार करते समय शुभम (20) पुत्र राजकुमार निवासी धर्मावाला की कार पानी के तेज बहाव में बहने लगी। कुछ दूरी पर जाकर कार पत्थर पर अटक गई। यह देख आसपास लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने रस्सी और चैन बनाकर किस तरह से शुभम को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, दूसरी घटना लांघा रोड क्षेत्र की है। जहां बीती रात शीतला नदी उफान पर थी। इस दौरान रपटे को पार करते समय बालम सिंह तोमर(55) पुत्र स्व. गुमान सिंह निवासी भोजावाला रोड विकासनगर की कार पानी के तेज बहाव में बहने लगी। कुछ दूरी पर जाकर कार नदी में बड़े पत्थरों में अटक कर रोक गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला किसी तरह से बालम को नदी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि लोगों से बरसात के समय नदी नालों को पार न करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें