फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों को हटाने के विरोध में लामबंदी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी दून की कई मलिन बस्तियों को हटाने के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के विरोध में पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में लामबंदी तेज हो गई है। इस बाबत रविवार को मोहनी रोड स्थित सामुदायिक भवन संजय कॉलोनी में हुई बैठक में चर्चा की गई। इसमें प्रशासन की कार्रवाई को उत्पीड़न करार देते हुए नोटिस निरस्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मलिन बस्ती के बाशिंदों का कहना है कि लोगों ने कड़ी मेहनत से मकान बनाए हैं। अब प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर बस्तियों को हटाने का नोटिस जारी किया है। बरसात के मौसम में घर उजड़ने से सैंकड़ों परिवार सड़क पर आ जाएंगे। वहीं बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन की कार्रवाई गरीबों को बेघर करने वाली है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन ने जारी नोटिस निरस्त नहीं किए तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कार्रवाई रोकने के संबंध में सोमवार सुबह 11 बजे नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सोम बाल्मीकि, सुरेश, राजेश चौधरी, एस. रब्बानी, उदयवीर मल्ल, राजेंद्र खन्ना, बलराज, जहांगीर खान, अशोक शर्मा, अशोक वर्मा, कादिर खान, अजरा, शैली, शहनाज, रईस, फातिमा समेत बड़ी संख्या में बस्ती के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें