फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से धूल और धुधं से राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में छाई धूल और धुंध से सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से राजस्थान-पंजाब की ओर से आने वाली हवा के रुख में बदलाव की संभावना है। इससे धूल और धुंध छंटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राजस्थान-पंजाब की ओर से चल रही धूल भरी हवा के चलते राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले चार दिनों से धूल और धुंध छाई हुई है। धूल-धुंध के कारण ठीक से धूप भी नहीं निकल रही है। इसी बीच हुई बारिश से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। रविवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। उइसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के रुख बदलने की संभावना है। इससे लगातार आ रही धूल में कमी आएगी। शाम तक काफी हद तक धूल और धुंध के साफ होने की उम्मीद है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

--
तापमान
अधिकतम- 33
न्यूनतम- 20

सूर्योदय- सुबह 5:16 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:22 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें