फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताए हैं। इसके अलावा प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुछ जगहों पर 30 से 40 मिमी प्रति घंटा बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कहीं भी मौसम की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इससे एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ा। वहीं, आज मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों समेत राजधानी देहरादून में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें