ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बीते दिनों परेड ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन के दौरान अफसरों के हुई झड़प के बाद प्राथमिक शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के मुद्दे पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कड़ा ऐतराज जताया है। प्राथमिक शिक्षक विशिष्ट बीटीसी के बावजूद ब्रिज कोर्स कराने तथा बीएलएड कराए जाने का विरोध कर रहे हैं।
प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा की उपस्थिति में हुई। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की स्थिति में आंदोलन में सहयोग किया जाएगा।
बता दें प्राथमिक शिक्षक विशिष्ट बीटीसी के बावजूद ब्रिज कोर्स कराने तथा बीएलएड कराए जाने का विरोध में आंदोलनरत हैं। बीते दिनों परेड ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्राथमिक शिक्षकों और शिक्षा के अफसरों के बीच झड़प हुई थी। अफसरों का आरोप है कि शिक्षकों ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर अफसरों ने प्राथमिक शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। इसे पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है। जूनियर संवर्ग के शिक्षकों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी पीड़ी कड़े शब्दों मेें कहने की कोशिश की है। इसमें मुकदमा दर्ज कराने जैसा आदेश करना कतई जायज नहीं है।