फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कैरम में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को चतुर्थ स्व. एडवोकेट सचेंद्र सिंह स्मृति कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पुरूष वर्ग के एकल और युगल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सुलेंद्र राणा ने हरेंद्र कठैत, संजय चौधरी ने उपेंद्र मनियारी और कमल यादव ने मानवेंद्र सिंह को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। एकल वर्ग के मुकाबलों में गीता राम शर्मा ने भानु प्रताप सिसौदिया, हरेंद्र कठैत ने गंभीर सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह रावत ने प्रीतम असवाल, उपेंद्र मनियारी ने ललित शर्मा, प्रदीप चौहान ने कुलदीप भंडारी, कमल यादव ने केपी भट्ट, राजेंद्र कुमार ने राजेश रावत, नीरज थापा ने कुलदीप सिंह, राकेश रावत ने प्रेमनाथ यादव, संजय चौधरी ने अनिल रावत, शंभू प्रसाद ममगाई ने जसप्रीत वालिया और अनिल गांधी ने विनय बंसल को शिकस्त दी। युगल वर्ग में शंभू प्रसाद ममगाई व विकास कर्णवाल की जोड़ी ने प्रभात बड़थ्वाल व जसप्रीत वालिया को शिकस्त दी। इस दौरान सचिव अनिल शर्मा, उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य राकेश गुप्ता, रंजन सोलंकी, राजवीर सिंह बिष्ट और संयोजक कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें