ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रेस क्लब की ओर से आयोजित स्व. राकेश चंदोला स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल वर्ग में विकास गुसांई ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में विकास ने सुमन सेमवाल को 2-0 से शिकस्त दी।
परेड मैदान स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में बृहस्पतिवार को एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। विकास गुसांई ने सीधे सेटों में सुमन को 15-9 और 16-14 से हराया। युगल मुकाबले में सुनील पांधी व संजय घिल्डियाल ने गौरव गुलेरी व मानव भंड़ारी को 21-18, नवीन कुमार व नारायण परगाई को 21-7 और भूपेंद्र कंडारी व गिरधर शर्मा को 21-5 से शिकस्त दी। इससे पहले गौरव गुलैरी व मानव भंडारी ने भूपेंद्र कंडारी व गिरधर शर्मा को 21-10 और नारायण परगाई व नवीन कुमार को 21-18 से हराया। वहीं, सुमन सेमवाल व विकास गुसांई की जोड़ी ने सुरेंद्र डसीला व गजेंद्र नेगी को 21-7 से पराजित किया। राजेश जुयाल व सुबोध भट्ट ने सुरेंद्र डसीला व गजेंद्र नेगी को 21-14 और चंद्रवीर गायत्री व मनोज जयाड़ा को 21-7 से हराया।