फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं का दौड़ में दम फूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के दूसरे दिन टिहरी जिले के युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए जोर आजमाइश की, लेकिन दौड़ के पहले चक्कर में ही उनका दम फूल गया। वे निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाए, जिसके चलते 3481 युवा दौड़ से बाहर हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को सेना की भर्ती के लिए टिहरी जिले के घनसाली, देवप्रयाग, प्रतापनगर, जाखनीधार, टिहरी और धनोल्टी के युवाओं ने दम दिखाया। रात के दो बजे से पुलिस ने युवाओं को काशीरामपुर तल्ला के छोर से पंक्तिवद्ध कर गबर सिंह कैंप के अंदर प्रवेश कराया। इसके बाद सेना भर्ती निदेशक कर्नल आरएस चट्ठा के मार्ग दर्शन में 4099 युवाओं को ग्रुप में 1600 मीटर दौड़ कराई गई। इसमें सैकड़ों युवा रनिंग ट्रैक के पहले चक्कर में ही बाहर हो गए। कुछ ने प्रयास किया, लेकिन वे निर्धारित समय तक दौड़ पूरी नहीं कर पाए। कुल 618 युवा ही दौड़ पूरी कर आगे की प्रक्रिया के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन

आज यहां की होगी भर्ती
पांच अप्रैल को पौड़ी गढ़वाल जिले की थलीसैंण, पौड़ी और यमकेश्वर तहसील के युवाओं की भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें