फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून संस्कृति ने महिलाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दून संस्कृति ने महिलाओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून संस्कृति संस्था ने शुक्रवार को पांचवीं वर्षगांठ धूमधाम ने मनाई। इस अवसर पर अनूठी पहल के तहत उत्तराखंड की पांच महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा और सचिव रमिन्द्री मंदवाल ने किया। आयोग अध्यक्ष ने संस्था के कार्यों की सराहना की। संस्था की अध्यक्ष रमा गोयल ने बताया कि संस्था दून के सरकारी गर्ल्स कॉलेजों में जल्द ही सेनेटरी पैड की 21 मशीनें लगाएगी, जिससे लड़कियों को कम कीमत में सेनेटरी पैड मिल सकेंगे। सितंबर में दिव्यांगों के लिए संस्था की ओर से शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अनीता रावत, सुचित्रा अग्रवाल, दीपा बछेती, सोनिया आनंद, रीता गोयल को सम्मानित किया गया। इनके अलावा संस्था की सचिव शोभा वासन, कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगीता जैन, वंदना, मंजरी, श्वेता, रीना गोयल, कंचन, डोली डबराल, जयश्री, रिम्मी, मंजू जैन, रुचि आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन अनामिका जिंदल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें