ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्रीय विद्यालयों (केवि) में कक्षा एक के दाखिलों की पहली सूची सोमवार को जारी होगी। राजधानी में एक सीट पर करीब तीन दावेदार हैं। पहली बार केवि पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है और डॉक्यूमेंट्स भी ऑनलाइन जमा कराए गए हैं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सोमवार को कक्षा एक के दाखिलों की पहली सूची जारी होगी। प्रदेशभर में केवि की करीब तीन हजार सीटों के लिए नौ हजार आवेदन आए हुए हैं। राजधानी दून में केवि की 1160 सीटों के लिए करीब तीन हजार आवेदन भरे गए थे। लॉटरी की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी। इसके बाद जिन बच्चों का चयन पहली सूची में होगा, उनकी जानकारी संबंधित के मोबाइल नंबर और ई-मेल पर दी जाएगी।