फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी आज देंगे तनाव से बचने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्कूली बच्चों को परीक्षा के तनाव से बचने के टिप्स देंगे। पीएम के इस कार्यक्रम को सुनने के लिए प्रदेश के विद्यालयों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। विद्यालयों में प्रोजेक्टर, टीवी और रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुना जाएगा। अपर राज्य परियोजना अधिकारी रमसा डा. मुकुल सती ने बताया कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय पथरीबाग स्थित लक्ष्मण विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ पीएम का संदेश सुनेंगे।
परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं तनाव पर कैसे नियंत्रण रखें और तनावरहित होकर कैसे तैयारी करें, इसको लेकर प्रधानमंत्री स्कूली बच्चों से बातचीत करेंगे। साथ ही विभिन्न माध्यमों से पूछे गए देशभर के स्कूली बच्चों के सवालों के जवाब भी देंगे। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि पहले कार्यक्रम 11 से 12 बजे तक प्रस्तावित था। अब समय में बदलाव कर दोपहर 11:45 से 12:45 बजे तक कर दिया गया है। प्रदेश के सभी स्कूलों को कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी देहरादून के ज्यादातर स्कूलों में टीवी पर बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी एसबी जोशी ने बताया कि शहर क्षेत्र में अधिकांश स्कूलों में टीवी पर ही प्रधानमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा। कुछ इलाके, जहां बिजली या अन्य कारणों से टीवी पर संदेश नहीं चलेगा, वहां बच्चे रेडियो पर संदेश सुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें