फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी को रक्तदान महादान का बनें हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। जीवन की सुरक्षा के लिए रक्तदान महादान के संकल्प के तहत ‘अमर उजाला फाउंडेशन‘ व ‘लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूूमि’ की ओर से तीर्थनगरी में 23 फरवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक रक्तदाता व स्वस्थ व्यक्ति नगर निगम परिसर स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी हॉल में पहुंचकर महादान में सहभागिता कर सकते हैं। रक्तदान शिविर का आयोजन स्व. गोविंद लाल नारंग की स्मृति में नगर निगम ऋषिकेश के स्व. इंद्रमणी बडोनी सभागार में 23 फरवरी को 10.30 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

लायंस क्लब के अध्यक्ष विशाल बिंदल, सचिव विनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय भाटिया, कार्यक्रम संयोजक मनीष गोगिया ने बताया रक्तदान शिविर के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि अमूल्य जीवन को बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के इच्छुक व्यक्ति अमर उजाला ऋषिकेश कार्यालय अथवा लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में सहयोग दे सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं से रक्तदान से पहले किसी भी दर्द निवारक दवा व शराब के सेवन से बचने का सुझाव दिया है। क्लब ने स्थानीय लोगों, स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं से रक्तदान महादान में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें