फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा राजहंस’ नाटक का शानदार मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मेरा राजहंस’ नाटक का शानदार मंचन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एकलव्य सांस्कृतिक समिति की ओर से नन्ही दुनिया रंगशाला इंदर रोड में नाटक ‘मेरा राजहंस’ की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। कलाकारों ने नाटक के जरिये दर्शाया कि वाहन चालक की लापरवाही से सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नाट्य भूषण लक्ष्मी नारायण ने किया। नाटक में लेखक सुधीर विद्यार्थी की भूमिका निर्देशक अखिलेश नारायण और बच्चे चंदन की भूमिका वैभव कुमार ने निभाई। सुधीर विद्यार्थी के संस्मरण पर आधारित नाटक में दर्शाया कि चंदन गंभीर रूप से बीमार होता है जो इलाज से ठीक होने लगता है, लेकिन एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो जाती है। समिति के अध्यक्ष महेश नारायण ने कहा कि देश में प्रत्येक घंटे सड़क हादसों में तीन बच्चों की मौत हो रही है। यदि थोड़ी सावधानी बरती जाए तो किसी की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन जागृति कोठारी ने किया। कार्यक्रम में रंगकर्मी अविनंदा, राजेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें