फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया रिस्पना के उद्गम स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया रिस्पना के उद्गम स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी।
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मसूरी वन प्रभाग के सभागार में आयोजित बैठक में रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बनी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसके बाद डीएम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने मैसी फॉल, कंपनी बाग और वहां से पैदल रिस्पना के किनारे पड़ने वाले गांवों से होते हुए करीब आठ किमी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
डीएम ने कहा कि रिस्पना को पुनर्जीवित करने के लिए योजनानुसार कार्य होगा। इसके लिए स्कूलों के साथ ही नौ से अधिक सरकारी विभागों को जोड़ा गया है। कार्य का प्लान तैयार है और इसे सरकार के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। विशेषज्ञों की मदद से रिस्पना नदी के उद्गम स्थल से नदी के स्रोतों को रिचार्ज करने के लिए ईको टास्क फोर्स के माध्यम से जूनियर ईको टास्क फोर्स बनाई जा रही है। इसके जरिये क्षेत्र से लगे स्कूलों के छात्र-छात्राओं से पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य में छावनी परिषद, नगर पालिका, वन विभाग, ईको टास्क फोर्स, नगर निगम, राजस्व विभाग, एमडीडीए, सिंचाई विभाग, जल निगम, जल संस्थान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा वुड स्टॉक स्कूल, ओक ग्रोव स्कूल, वाइन बर्ग ऐलन स्कूल, सेंट जार्ज कॉलेज और ईको टास्क फोर्स भी शामिल हैं। बैठक में एसएस राणा, डीएफओ मसूरी कहकशां नसीम, सीडीओ वन प्रभाग मसूरी पी वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट, मनोज गोयल, एसडीएम मसूरी मीनाक्षी पटवाल के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन


अंतिम प्रेजेंटेशन के निर्देश
जिलाधिकारी ने सिंचाई, वन विभाग, लोनिवि, एमडीडीए नगर निगम जल संस्थान आदि विभागों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का लांग टर्म और शार्ट टर्म प्लान का अंतिम प्रेजेंटेशन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें