फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पार्किंग के बावजूद नेशनल हाईवे पर खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग के बावजूद नेशनल हाईवे पर खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
पुलिस व प्रशासनिक अनदेखी के चलते मुनिकीरेती में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। क्षेत्र में कई पार्किंग हैं, इसके बावजूद क्षेत्र में संचालित लोकल थ्री-व्हीलर बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर खड़े होते हैं। मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहन खड़े होने के चलते जाम की समस्या आम हो गई है। इसका खामियाजा यहां आने वाले देसी विदेशी सैलानियों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
मुनिकीरेती क्षेत्र में बीते एक दशक में करोड़ों की लागत से चार पार्किंगों का निर्माण हो चुका है। बावजूद इसके लोकल थ्री-व्हीलर वाहन बदरीनाथ नेशनल हाईवे व शिवानंद राम झूला मार्ग से नहीं हट पाए हैं। इसकी मुख्य वजह नगर निकाय व स्थानीय पुलिस की लापरवाही और थ्री-व्हीलर यूनियन की मनमानी है। क्षेत्र के व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग व व शिवानंद राम झूला संपर्क मार्ग पर अक्सर अनधिकृतरूप से वाहन खड़े किए जाते हैं। इसके चलते वाहनों में सवारियां बिठाने व उतारने के स्थान नियत नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी जानबूझकर अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन

---
हाईवे पर वाहनों को पार्क नहीं किया जा सकता है। इसके लिए वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है। इसके बावजूद वाहन अनधिकृतरूप से पार्क किए जा रहे हैं तो उनके खिलाफ पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- मनीष उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक, मुनिकीरेती
---
क्षेत्र में थ्री-व्हीलर वाहनों को पार्क करने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं है। शिवानंद पार्किंग में चौपहिया वाहनों को पार्क कराया जा रहा है। लिहाजा रोटेशन के तहत वाहनों को खारास्रोत के समीप पार्क करना पड़ता है।
संजय चौधरी, अध्यक्ष विक्रम यूनियन, मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें