फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे में दिखा भालू, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोशीमठ। नृसिंह मंदिर मोहल्ले में झाड़ियों में एक भालू दिखने से लोगों में दहशत है। सूचना पर पहुंचे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कर्मचारी देर शाम तक क्षेत्र में भालू की खोज में लगे रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे नृसिंह मंदिर मोहल्ला निवासी दीपक जब नृसिंह मंदिर की ओर जा रहा था, तो उसने खुमानी के बगीचे में भालू को देखा। दीपक ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को भी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने हो-हल्ला कर भालू को वहां से भगा दिया, लेकिन भालू जंगल की ओर जाने के बजाय समीप ही झाड़ियों में घुस गया। आबादी क्षेत्र में भालू के होने की सूचना लोगों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को दी। पार्क के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन भालू कहीं दिखाई नहीं दिया। इधर, पार्क के वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र रावत का कहना है कि भालू जंगल की ओर भाग गया होगा। प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मचारियों को भेजा गया है। नगर के वन क्षेत्र लगे मोहल्लों में कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें