कर्णप्रयाग। 12 मार्च की रात को घर से भागी अपर बाजार की एक युवती को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से पकड़ लिया है। यहां युवती एक युवक के साथ विवाह कर उसके साथ रह रही थी। युवती का मेडिकल करने के बाद युवक और युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
12 मार्च को नगर में रहने वाले एक परिवार की दो बेटियां रात को ही घर से भाग गई थीं। पिता ने 14 मार्च को पुलिस कोतवाली में तहरीर देकर युवतियों का पता लगाने की मांग की। जांच में जुटी पुलिस को अब सफलता मिली। जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक एसडी जमलोकी ने बताया कि साइबर पुलिस की मदद से फरार दोनों युवतियों में से एक का पता लग गया है। युवती बुलंदशहर जिले के रामबास माजरा गांव में रह रही थी। युवती ने स्थानीय युवक पूर्ण सिंह पुत्र मोनू के साथ विवाह भी कर लिया था। एसआई एसडी जमलोकी, कांस्टेबल सुनील और युवती के पिता मो. नियाज 22 जून को बुलंदशहर रवाना हुए और युवक पूर्ण सिंह सहित युवती को कर्णप्रयाग लाए। जमलोकी ने बताया कि दूसरी युवती भी गाजियाबाद में है और जल्द बरामद कर ली जाएगी।