फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपांग में आईटीबीपी कैंप के सामने जल रहे देवदार के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपांग में जल रहे देवदार के जंगल
विज्ञापन

उत्तरकाशी (ब्यूरो)। गंगोत्री में पांडव गुफा के बाद अब कोपांग आईटीबीपी कैंप के सामने भागीरथी के बाएं किनारे का देवदार का जंगल चार दिनों से धू-धूकर जल रहा है। गंगोत्री रुद्रगैरा नदी के पास भी देवदार के जंगल में आग भड़की है। वन विभाग इसे भेड़ बकरी पालकों की करतूत बता रही है।
विज्ञापन

बीहड़, जंगली रास्तों के कारण यहां पर अभी तक वन विभाग ने जंगल की आग बुझाने के लिए कोई कोशिश नहीं की है। किसी तरह गंगोत्री पांडव गुफा के पास भड़की आग गंगोत्री के साधु संतों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से वन विभाग ने काबू पा लिया, लेकिन कोपांग व रुद्रगैरा की जंगल में अभी भी आग भड़की होने के कारण कीमती देवदार के जंगल जल रहे हैं। डीएफओ संदीप कुमार जंगल में आग लगी होने तथा इसे रिकार्ड करने की बात तो स्वीकारते हैं, लेकिन इसे भेड़ बकरी पालकों की करतूत बता कर सिर्फ सूखी गिरी पड़ी देवदार की लकड़ी व ठूंठ पर भड़की आग बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुग्यालों में चरान के लिए जाने वाले चरवाहों पर नजर रख कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें