फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 16 जून को पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप स्वामियों ने एक बैठक कर निर्णय लिया है कि 16 जून को शहर के सभी पेट्रोल पंप न तेल खरीदेंगे और न ही बेचेंगे अभियान के तहत पेट्रोल पंपों की हड़ताल करेंगे। पेट्रोल पंप स्वामियों का कहना है कि केंद्र सरकार की आरे से रोजाना दामों को बदलने की नीति के चलते जहां एक ओर हर रोज दाम बदलने में परेशानी हो रही है। वहीं इसके चलते नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार पेट्रोल डीजल ट्रेडिंग एसोसिएशन की ओर से विगत सोमवार को हरिद्वार हाईवे स्थित एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि आल इंडिया पेट्रोल डीलस्र एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक दिन पेट्रोल डीजल के दाम बदलने और पेट्रोलियम कंपनियों और सरकार के मनमाने तरीके से पंप स्वामियों को परेशानी हो रही है। इसके चलते रोजाना रात को 12 बजे तक पंप रहकर रेट बदलने पड़ते हैं। साथ ही रेट कम होने पर स्टॉक का भारी नुकसान डीलर को उठाना पड़ रहा है। जिसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 जून को एसोसिएशन के आह्वान पर न तेल बेचेंगे और न ही खरीदेंगे अभियान को सफल बनाने के लिए पंपों की हड़ताल की जाएगी। एसोसिएशन उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि यदि इस समस्या का समधान नहीं होता है तो 24 जून से बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी। बैठक में यूनियन अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, विकास चौधरी, आलोक गुप्ता, दिवाकर अग्रवाल, अनुज गोयल, विपिन, अविश सिंघल, अरविंद गोयल, सतीश यादव, एचएस दत्त, डीके अग्रवाल, अंकित कपूर, विनोद चौधरी, रजनीश चौधरी, रचित अग्रवाल, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें