फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अभियान चलाकर 18 दुकनों पर की गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के निर्देश पर अभियान बुधवार को भी जारी रहा। टीमों ने 18 दुकानों का निरीक्षण किया और एक जगह से नमूने लिए।
विज्ञापन




उपायुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आरएस रावत के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान नींबूवाला, ढाकरा, गढ़ीकैंट आदि क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, ढाबों, स्वीट शॉप और परचून आदि की दुकानों का निरीक्षण किया। खाद्य पदार्थ मोमोज का नमूना जांच के लिए लिया गया। एक फास्ट फूड प्रतिष्ठान में गंदगी पाए जाने पर बंद करने के निर्देश दिए। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संतोष कुमार और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें