ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मातृ दिवस पर रविवार को विश्व जागृति मिशन के अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम के तीन वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीडियो प्रोजेक्ट से संत सुधांशु महाराज ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मां से बढ़कर कोई देव नहीं है। मां में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवों का समावेश है।
आचार्य कुलदीप पांडेय ने कहा कि जब तक घर में माता-पिता प्रसन्न नहीं होेंगे, तब तक हमारा मंदिर में पूजा करना सार्थक नहीं होगा। इस मौके पर भजन गायकों इतना प्यार कौन करेगा जितना मां करती है, तू कितनी अच्छी है आदि गीतों पर प्रस्तुती दी। इस अवसर पर प्रधान सुधीर शर्मा, भूपेंद्र चड्ढा, रमेश पंत, राजेश सिंह, आशीष, रमेश मेहता, गंगाधर जोशी, रजनीश गुप्ता, साक्षी, किरन, सुरेश मौजूद रहे।