फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए जिम कार्बेट, राजाजी टाइगर रिजर्व में सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

होली के दिन जिम कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने दोनों पार्कों के गेट पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ होलियारों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए हैं। हालांकि होली के दिन जिम कार्बेट पार्क बंद रहेगा। वहीं राजाजी टाइगर रिजर्व के बंद करने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
बता दें, होली के दिन तमाम हुड़दंगी जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व व राजाजी टाइगर रिजर्व में दाखिल होकर न हो हल्ला करते हैं। इसका असर वन्यजीवों पर पड़ता है। ऐसे में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मोनिष मल्लिक ने सभी टाइगर रिजर्व के निदेशकों को हुड़दंगी होलियारों के पार्क में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए निर्देशित किया है। यदि अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी हो तो होली के दिन पार्क को बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि होली के दिन पार्क पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति पार्क में दाखिल न हो पाए, इसके लिए पार्क अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है। दिन रात गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि फिलहाल पार्क को बंद करने का निर्णय नहीं लिया गया है। अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें