फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने घर-घर लगाए झंडे और स्टीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान के तहत भाजपाइयों ने मंगलवार को घर-घर जाकर झंडे और स्टीकर लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
विज्ञापन

कैंट विधायक हरबंस कपूर ने अपने कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने आवास पर झंडा फहराने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि देश की जनता भाजपा के साथ है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सोम, महामंत्री बबलू बंसल, पीएल सेठ, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, हिमांशु गोगिया, आशीष शर्मा, पार्षद मीरा कठैत, पूर्व पार्षद शारदा गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर धर्मपुर विधानसभा के क्लेमेंटटाउन के न्यू गुरुद्वारा कॉलोनी, टर्नर रोड, भारूवाला आदि क्षेत्र में मंडल महामंत्री महेश पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हर घर में बीजेपी का झंडा और स्टीकर लगाया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू बिष्ट, मंजू कोटनाला, पुष्पा रावत, मंजू तनवाल, एस एस राठौर, मकसूद, असलम, मधु शर्मा, अनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें