फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआर पाल को हराकर सोशल बलूनी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी को हराकर सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी अंडर-14 स्व. वीसी जैन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है।
दून क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल फाइनल मुकाबला सोशल बलूनी एकेडमी और आरआर पाल एकेडमी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज करते हुए सोशल बलूनी की टीम 40.2 ओवर में 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सचिन रावत ने 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आयुष ने 24, कार्तिक ने 21, हर्ष ने 19 व आदित्य चक्रवर्ती और अभिषेक ने 16-16 रनों का योगदान दिया। 23 रन अतिरिक्त बने। आरआर पाल के गेंदबाज अर्णव ने चार, शिवांग ने तीन व अयान ने दो विकेट चटकाए। 207 रनों का पीछा करने उतरी आरआर पाल की टीम 83 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 123 रनों से हार गई। बल्लेबाज तनिष्क ने 22 व आशीष ने 21 रन बनाए। सोशल बलूनी के लिए अभिषेक ने तीन व सचिन व अंश ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें