फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय घेराव कर प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बीते दिनों विकासनगर में युवक मोती सिंह की हत्या के मामले में उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने सचिवालय का घेराव कर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस बाबत मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर के नेतृत्व में सदस्यों ने सोमवार को धरनास्थल पर प्रदर्शन कर पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंच प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि विकासनगर में युवक मोती सिंह की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों पर लाठियां भांजकर और मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने संवैधानिक अधिकार का हनन किया है। इसके अलावा पुलिस अभीतक युवक का शव तलाश नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में शव बरामद नहीं होने पर सचिवालय का घेराव कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान संदीप कुमार पाल, स्वराज सिंह चौहान, कीर्ति सिंह चौहान, चतर भारती, रोविन तोमर, प्रवेश गौड़, सुशील कुमार, संजय कुमार, अजय वर्मा, अरविंद सिंह, महेश, अमित कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें