फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में 38 दिन शूटिंग करेंगे अमिताभ वच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दून और आसपास के क्षेत्रों में जल्द 38 दिन तक शूटिंग करेंगे। उनकी आने वाली फिल्म ‘महान : द ग्रेट मैन’ की शूटिंग के लिए दून पहुंची टीम ने रविवार को लोकेशन की तलाश कीं।
विज्ञापन

पर्पल बुल एंटरटेनमेंट की तकनीकी और प्रोडक्शन टीम ने उनकी आने वाली फि ल्म ‘महान’ की शूटिंग के लिए देहरादून और अन्य जिलों में सर्वेक्षण किया। निर्माता प्रकाश भट्ट ने मालदेवता, रानीपोखरी, कैंप्टीफॉल, थानो और मसूरी सहित कई जगहों का सर्वे किया। शूटिंग की जगह के मानदंड पूछे जाने पर प्रकाश भट्ट ने कहा कि हमारी टीम को उत्तराखंड की कुछ लोकेशन पसंद आई है। हम राज्य में फि ल्म की शूटिंग के लिए उत्साहित हैं। हमारी तकनीकी टीम प्रोडक्शन व्यवहार्यता को देखने के लिए चुने गए स्थानों को स्कैन करेगी। भट्ट ने एसजे सूर्या, निर्देशक टी तमिलवन और सुजय शंकरवार के साथ मिलकर शूटिंग के लिए सर्वेक्षण किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार निभाएंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रकाश भट्ट से मुलाकात भी की थी। इस दौरान उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें