फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से स्कूलों में समावेशी माहौल बनाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

शिक्षकों और छात्रों के बीच मनोरंजक संवाद स्थापित करने एवं खेलों के जरिए विद्यालय में समावेशी माहौल बनाने के लिए बुधवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के टीचर लर्निंग सेंटर में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिला, पुरुष, दिव्यांग शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग एकल में बीआरपी योगेंद्र नेगी विजेता रहे।
विज्ञापन

फाउंडेशन के प्रशिक्षक पवन पारासर ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों के बीच शिक्षण से इतर सकारात्मक संवाद स्थापित कर छात्रों के मन की हिचकिचाहट को दूर कर समावेशी माहौल तैयार करना है। इससे खेल संस्कृति की नींव भी मजबूत होगी। बच्चों के स्वस्थ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शिक्षण के साथ ही खेलकूद जरूरी है। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग एकल में एआरवी इंटर कॉलेज के एसके बिश्नोई उप विजेता रहे। महिला वर्ग एकल में प्राथमिक विद्यालय तौली की दीप्ति माला विजेता और छात्रा विभूति उप विजेता रहीं। जबकि डबल्स में गणेश बिष्ट, एपीजे फाउंडेशन, बालेश कौशिक, प्राथमिक विद्यालय बसाया विजेता रहा। कार्यक्रम के दौरान जूहा स्कूल ढलानी के अनंत सोलंकी और शंकरपुर के अजय सैनी उप विजेता रहे। इस दौरान रविंद्र जीना, राजीव पुरी, राजेंद्र शाह, संतोष कुमार, राहुल सिंघल, देवाशीष, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें