फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर मिलेगा प्रोत्साहन भता

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दीपावली और भैया दूज पर बसों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम में चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन भत्ता देने की योजना बनाई है। निगम मुख्यालय की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया गया है उसके मुताबिक दो से 12 नवंबर तक लगातार ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को एक हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा दीपावली, भैया दूज के दिन ड्यूटी देने वाले चालकों व परिचालकों को एक हजार और दिए जाएंगे।
परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दीपावली, भैया दूज जैसे पर्वों पर निगम की बसों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए चालकों व परिचालकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

जो चालक व परिचालक दो से 12 नवंबर तक लगातार ड्यूटी देंगे उनको एक हजार रुपये प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा जो दीपावली, गोवर्धन पूजा या भैया दूज के दिन ड्यूटी देंगे उन्हें एक हजार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को कुल मिलाकर दो हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन भत्ता दिए जाएंगे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जैन ने बताया कि पर्वों पर कई चालक परिचालक अवकाश पर चले जाते हैं ऐसे भी बसों के संचालन में दिक्कत आ जाती है। बसों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए प्रोत्साहन भत्ता देने की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता दिया गया था और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें