फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद घटाकर अतिथि शिक्षकों से धोखा कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। पूर्व में कार्यरत सभी अतिथि शिक्षकों को समायोजित करने की मांग के समर्थन में माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ का निदेशालय में धरना रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर एलटी के पद घटाकर पूर्व में कार्यरत रहे अतिथि शिक्षकों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार सभी अतिथि शिक्षकों को समायोजित करने का दावा कर रही है और दूसरी ओर पद आधे कर दिए गए हैं। ऐसे में सभी शिक्षकों का समायोजन करने की बात बेमानी है। प्रदर्शन में राकेश लाल, राजेश धामी, हरीश आर्य, राजपाल रावत, रमेश रमोला, अनिल चौहान, गिरीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की मांग
देहरादून। बीएड टीईटी बैकलॉग महासंघ का शिक्षा निदेशालय में धरना रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। बैकलॉग के 541 पद भरने की मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में रविवार को महासंघ के महासचिव राजकुमार ने कहा कि नियुक्ति देने संबंधी मांग लंबे समय से की जा रहा है, लेकिन सरकार मांगों की अनसुनी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही वर्षवार विज्ञप्ति जारी नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवक्ता प्रमोद कुमार, अध्यक्ष मंदीप कुमार टम्टा, विक्रम सिंह, जसवंत राम, गिरीश आर्य, रमेश चंद्रा, ओमप्रकाश, राजकिशोर, जगमोहन, पूजा शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें