फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जॉर्ज कॉलेज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जॉर्ज कॉलेज ने मारी बाजी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज में 29वीं ब्रदर जेजी मास्टरसन सिल्वर मेडल और ब्रदर सीजे बर्गिन गोल्ड मेडल डिबेट का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।
शनिवार को मास्टरसन प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी विजेता व कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी देहरादून को उपविजेता घोषित किया गया। मास्टरसन प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ वक्ता का सिल्वर मेडल सेंट जॉर्ज कॉलेज के आदित्य सिंह को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के लिए आयोजित ब्रदर सीजे बर्गिन गोल्ड मेडल डिबेट प्रतियोगिता के पहले, दूसरे व तीसरे चरण की प्रतिस्पर्धा का अंतिम मुकाबला सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून व सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के बीच हुआ। जिसमें सेंट जॉर्ज कॉलेज को विजेता घोषित किया गया। जबकि सेंट जोसेफ एकेडमी उपविजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ वक्ता सेंट जॉर्ज कॉलेज के रचित तपाड़िया रहे, जिन्हें गोल्ड मेडल दिया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ. अमित जोशी, पारुल चांडोक, मनिंदर पाराशर, करुणा शर्मा, विनीत ग्रोवर, भारती डिमरी व दिव्या सोनी थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इक्फाई यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पवन अग्रवाल रहे। प्रतियोगिता में दुबई से जेम्स मॉडर्न स्कूल, सेंट जोसेफ कॉलेज इलाहाबाद, संस्कृति द गुरुकुल गुवाहटी, माल्या अदिति इंटरनेशनल बंगलूरू, विवेक हाईस्कूल चंडीगढ़, वाइनबर्ग एलन मसूरी, कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी वैवरली व देहरादून के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, सेंट जूड्स, सेंट जोसेफ एकेडमी, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल व मेजबान स्कूल सेंट जॉर्ज कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सेंट सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर टॉमी वर्गीस, उप प्रधानाचार्य ब्रदर अरनेस्ट मार्टिन, सीनियर को-ऑर्डिनेटर जेडी नंदा, स्टॉर्मी हजारिका, पल्लवी गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें