फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के लिए घर वापसी अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक के लिए घर वापसी अभियान शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्लास्टिक कचरे से पैदा होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए शहर में अभियान चलाया जा रहा है। मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था की ओर से घर वापसी नामक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत प्लास्टिक के रैपर्स एकत्र किए जाएंगे। इसके बाद राज्य स्थापना दिवस पर सभी रैपर संबंधित कंपनियों को वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सोमवार को प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया। जिसमें करन कपूर ने बताया कि जल्द ही यह अभियान स्कूल और कॉलेज में भी चलाया जाएगा। यहां से प्लास्टिक इकट्ठा कर विभिन्न जगहों पर संग्रह केंद्र बनाया जाएगा। कंपनियों की दलील रहती है कि प्लास्टिक का विकल्प इस्तेमाल करने पर उत्पाद की लागत बढ़ जाती है। पर्यावरण के लिए खतरनाक होने के बावजूद प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी को देखते हुए मैड संस्था के सदस्य एकत्र की गई प्लास्टिक का बंडल बनाकर राज्य स्थापना दिवस पर निर्माता कंपनियों को वापस भेजेंगे। प्रेसवार्ता में संस्था की ओर से विजय प्रताप, अभिमन्यु प्रिंस, चेतन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें