फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक स्कूलों में तीन अक्तूबर से अर्द्धवार्षिक परिक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/हरिद्वार
विज्ञापन

प्रादेशिक बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की अर्द्घवार्षिक परीक्षा कराने के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है। परीक्षा 3 से 16 अक्तूबर तक होगी। जिसके लिए जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक करते हुए प्रश्न पत्र तैयार करने, परीक्षा कराने, प्रश्नपत्रों के पाठ्यक्रम शामिल करने आदि के संदर्भ में दिशा निर्देश तैयार करते हुए संबंधित अधिकारियों को पालन कराने को जारी किए।
विज्ञापन

मंगलवार को बहादराबाद स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. रुपेंद्र दत्त शर्मा ने ली। उन्होंने परीक्षा कार्यक्रम तय कराते हुए बताया कि परीक्षा 3 से 16 अक्तूबर तक चलेंगी। परीक्षा कार्यक्रम जनपद स्तर से जारी किया जाएगा। परीक्षा कराने के लिए प्रश्न पत्र स्कूलों के विषयवार शिक्षक ही तैयार करेंगे। कक्षा 9 एवं 11 के प्रश्नपत्रों में पाठ्यक्रम 60 प्रतिशत तक और कक्षा 10 व 12 में 75 प्रतिशत से अधिक पाठ्यक्रम का समायोजन करना आवश्यक है। उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों का नाम न लिखवाया जाए, बल्कि उन्हें अनुक्रमांक लिखवाया जाए। माध्यमिक विद्यालयों में 6 से 8 तक भी इसी अवधि में होंगे, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम स्कूल स्तर पर ही तैयार किया जाएगा, लेकिन परीक्षा 3 से 16 अक्तूबर तक ही करनी होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी 3 से 16 अक्तूबर तक करानी होगी। अर्द्घवार्षिक परीक्षाफल 26 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से घोषित किया जाएगा। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद अजय चौधरी, लकसर से अंबिका राम आर्य, भगवानपुर से भिक्कम सिंह, रुड़की के श्रीकांत पुरोहित, खानपुर से डा. जगन्नाथ, जीआईसी ज्वालापुर की प्रधानाचार्य पूनम राणा, मुंडाखेड़ा की प्रधानाचार्य विमला देवी, नारसन से जगत सिंह, बीडी इंटर कालेज भगवानपुर से संजय गर्ग, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जीआईसी मुंडाखेड़ा के प्रवक्ता विजय सक्सेना आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें