फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से खतरे की जद में कई घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। भारी बारिश से विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से आवासीय भवनों को खतरा उत्पन हो गया है। रविवार रात को बारिश के दौरान नगर के दीनदयाल पार्क के नीचे भूस्खलन होने से तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

नगर के नैग्वाड़ मोहल्ले में शिक्षक कॉलोनी के पीछे पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से आवासीय मकानों को खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी जगत सिंह नेगी के मकान के नीचे से करीब 14 मीटर पुश्ता ध्वस्त हो गया है। इससे रघुवीर खनेड़ा और बृजमोहन टम्टा के मकानों को खतरा बना हुआ है। दशोली ब्लाक के लासी गांव में भूस्खलन से कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, देवेंद्र सिंह नेगी और भागीरथी कुंजवाल के नेतृत्व में प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंट कर शीघ्र क्षेत्र में तहसील की टीम भेजकर प्रभावितों के पुनर्वास की मांग उठाई है। यहां गंगा सिंह कुंवर का मकान गिरने के कगार पर है। प्रभावित का परिवार किसी अन्य ग्रामीण के घर में शरण लिए हुए है। इधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें