फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज और माही एकेडमी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रथम उत्तराखंड धन्यवाद कप में रामराज क्रिकेट एकेडमी ने भाऊवाला क्रिकेट एकेडमी और माही क्रिकेट एकेडमी ने फ्यूचर एकेडमी रुड़की को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
राजराज एकेडमी में बृहस्पतिवार को पहला मैच रामराज क्रिकेट एकेडमी और भाऊवाला क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भाऊवाला की टीम 18.3 ओवर में महज 80 रनों पर सिमट गई। सक्षम और शिवांग ने 17-17 रन बनाए। रामराज एकेडमी के राजेश रावत ने चार, अभिषेक ने तीन और विकास रावत ने दो विकेट चटकाए। जवाब में रामराज एकेडमी की टीम ने बाने (22), अभिषेक (21) और राजेश (14) की पारियों की बदौलत 11वें ओवर में आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामराज के कप्तान राजेश रावत को चार विकेट और 14 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में फ्यूचर एकेडमी, रुड़की की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। जहांगीर ने सर्वाधिक 27 और अभिषेक ने 20 रन बनाए। माही क्रिकेट के गेंदबाज अभय ने चार, अनुज और शक्ति ने दो-दो झटके। जवाब में माही क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर बल्लेबाज प्रथम ने नाबाद 54 रन और अनूप ने 26 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें