फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-94 फकोट में कई बार होता रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह हल्की बारिश से कई मोटर मार्ग बंद हो गए। एनएच-94 ऋषिकेश-चंबा के बीच फकोट में मलबा आने से कई बार बंद हुआ।
विज्ञापन

ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर फकोट के पास सुबह पांच बजे काफी मलबा आ गया। मोटर मार्ग पर तीन घंटे बाद आठ बजे यातायात सुचारु हो पाया। इस बीच सड़क के दोनों ओर एक किमी से भी लंबी लाइन लग गई। फकोट में ही फिर करीब 11 बजे सड़क बंद हो गई, जिसे एक घंटे बाद खोल दिया गया। लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग भी केमुंडाखाल के पास एक घंटे तक बंद रहा। चंबा-मसूरी सड़क दूसरे दिन भी पूर्वाह्न 11 बजे कद्दूखाल के पास एक घंटे तक बंद रही, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में घनसाली-थाती, भटवाड़ा-कस्तल, टिपरी-चाह-गेंवली, लालपुल-भुत्सी, मरोड़ा-बनाली और शल्डोगी-कसमोली मोटर मार्ग सुबह बंद हो गए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें