फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा जार्ज एवरेस्ट के जन्मदिन का कार्यक्त्रस्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा जार्ज एवरेस्ट के जन्मदिन का कार्यक्रम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। पर्यटन विभाग की ओर से मंगलवार को भारत के प्रथम सर्वेयर जनरल सर जार्ज एवरेस्ट के 228वें जन्मदिवस पर जार्ज एवरेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक गणेश जोशी और जीएमवीएन निदेशक ज्योति नीरज खैरवान ने किया। एमडी खैरवान ने कहा कि लगातार बारिश होने के कारण पर्यटक कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं। जार्ज एवरेस्ट हाउस को विकसित करने के लिए जल्द शासन स्तर पर योजना बनाई जाएगी
गौरतलब है कि जार्ज स्टेट हाउस के आसपास का क्षेत्र वर्ल्ड लाइफ सेंक्चुरी के तहत वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण प्रतिबंधित है। इसके बावजूद भी कार्यक्रम के दौरान हाईसाउंड सिस्टम का प्रयोग किया गया। वहीं कार्यक्रम स्थल को जाने वाले रास्ते में प्लास्टिक के फ्लेक्स लगाने के लिए हरे भरे पेड़ों पर लोहे की मोटी कीलें ठोक कर उनको नुकसान पहुंचाया गया। कार्यक्रम से दो दिन पूर्व ही जार्ज एवरेस्ट को जाने वाले मार्ग पर मिट्टी डालकर लीपापोती कर दी गई, जिससे मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों से लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य पर्यटन विभाग ने प्रतिवर्ष 4 जुलाई को सर जार्ज एवरेस्ट के जन्म दिवस पर विगत वर्ष कार्यक्रम शुरू किया था। उस वक्त पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने यहां एक भव्य म्यूजियम बनवाने घोषणा की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें