फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 शिकायतें दर्ज, 12 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

माह के पहले मंगलवार को तहसील पर आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 37 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मातहतों को शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
सुबह के समय बारिश के चलते फरियादियों के आने की रफ्तार बेहद कम रही, लेकिन बारिश थमने के बाद 11:30 बजे फरियादियों की संख्या में इजाफा होने लगा। दोपहर एक बजे तक कुल 37 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग से जुड़ी 13, ब्लॉक से जुड़ी 10, यूपीसीएल से जुड़ी तीन और लोनिवि, नलकूप, पुलिस, सिंचाई और नगर पालिका हरबर्टपुर से जुड़ी एक-एक शिकायत दर्ज की गई। एसडीएम ने पूर्व में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। जिसमें से ज्यादातर समस्याओं के निस्तारण पर उन्होंने मातहतों की पीठ थपथपाई। लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में खोले गए शराब के ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। कहा बीते माह भी ग्रामीणों ने उक्त मांग को तहसील दिवस में उठाया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरबर्टपुर के लोगों ने क्षेत्र में सड़क न होने का मुद्दा उठाया। कहा वर्ष 2002 से कांता टॉवर के पास सिंचाई विभाग और नगर पालिका की आपसी लड़ाई में लोगों को सड़क नसीब नहीं हो पा रही है। जिस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सड़क निर्माण के निर्देश दिए।
इस मौके सहायक कृषि अधिकारी पीके सैनी, निरीक्षक रेशम विभाग एसके वर्मा, यूपीसीएल के एसडीओ अश्विनी कुमार, जेई सुनील कुमार, ईओ नगर पालिका विकासनगर बीएल आर्य, ईओ नगर पालिका हरबर्टपुर एलम दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां न अधिकारी पहुंचे, न फरियादी
चकराता। विकासनगर में आयोजित तहसील दिवस में जहां 37 शिकायतें दर्ज की गई, वहीं व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव में चकराता तहसील में आयोजित तहसील दिवस मजाक बनकर रह गया। बैठक में न तो अधिकारी पहुंचे और न ही फरियादी। तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी महज अकेले बैठे फरियादी का इंतजार करते नजर आए। काफी देर तक इंतजार के बाद वह भी अपने कामों में व्यस्त हो गए। यहां बारिश के बीच तहसील दिवस में कुल दो शिकायतें दर्ज की गई। दोनों ही शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यह शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी थी। तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि मामले में रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को भेजी जाएगी। मातहतों को भविष्य में तहसील दिवस के आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें