फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से अदा करें जकात और सदका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर की मस्जिदों में रमजानुल मुबारक के चौथे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज से पहले उलमा ने रमजान के आखिरी अशरे के बारे में बयान किया और लोगों से समय से जरूरतमंदों को जकात और फितरा अदा करने की अपील की। ताकि वे भी ईद की खुशियों में शरीक हो सके। नमाज के बाद पेश इमामों ने देश, दुनिया में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ कराई।
पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद में शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि तीसरा अशरा जहन्नुम की आग से निजात का अशरा है। इसी अशरे की पाक रातों में यानी 21, 23, 25, 27, 29 रमजान की रात पाक कुरान शरीफ नाजिल हुई थी। इन रातों में से जिस रात को कुरान शरीफ नाजिल हुई, उसे शबे कद्र की रात कहते हैं। शबे कद्र की रात को हजार महीने की रातों के बराबर बताया गया है। इसलिए रोजेदारों को इन पांचों रातों में जागकर अल्लाह की इबादत कर शबे कद्र की तलाश करनी चाहिए।
विज्ञापन

मुस्लिम कॉलोनी स्थित पार्क वाली मस्जिद में शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने कहा कि रमजान के महीने में गरीबों की खूब मदद करनी चाहिए। अल्लाह ने मालदारों पर जकात फर्ज की है। वहीं, सदका-ए-फितर हर मुसलमान मर्द, औरत और बच्चों पर वाजिब है। उन्होंने ईद से पहले जरूरतमंदों जैसे अनाथ, विधवा, दिव्यांग को जकात और फितरा अदा करने की अपील की। ताकि वे भी ईद की खुशियों में शरीक हो सके। बताया कि इस बार फितरा औसत दर्जे की गेहूं के मुताबिक 35 रुपये निर्धारित किया गया है।
उधर, नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के कारण छतों और मजिस्दों के बाहर सफें बिछाकर नमाज अदा करनी पड़ी। नमाज के बाद पेश इमामों ने खुशहाली, भाईचारे की दुआ कराई। शहर की जामा मस्जिद पलटन बाजार में शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी, मुस्लिम कालोनी पार्क वाली मस्जिद में मुफ्ती सलीम अहमद, धामावाला में मुफ्ती हुजैफा, ईसी रोड पर कारी एहसान, सना मस्जिद आजाद कालोनी में मुफ्ती वासिल, लाइब्रेरी वाली मस्जिद मेहूंवाला में मौलाना रिसालुद्दीन हक्कानी, कांवली में मौलाना हुसैन, माजरा में मौलाना शौकीन, आईएसबीटी वाली मस्जिद में मुफ्ती वसीउल्लाह ने नमाज अदा कराई।
.......................
फोटो::
आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन
शिया समुदाय के लोगों ने मनाया कुद्स डे
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
माह-ए-रमजान के चौथे जुमे को शिया समुदाय के लोगों ने कुद्स डे मनाया। जुमे की नमाज के बाद समुदाय के लोग गांधी पार्क के सामने इकट्ठा हुए और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंजुमन मोईनुल मोमिनीन के बैनर तले एकत्र हुए लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर अमेरिका, इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने फिलीस्तीन के पर किए जा रहे हमलों पर गुस्सा जाहिर किया। इमाम-ए-जुमा सैय्यद शहंशाह हुसैन जैदी ने कहा कि इजराइल फिलीस्तीन पर लगातार अत्याचार कर रहा है। निर्दोष लोगों और मासूम बच्चों को वहां मारा जा रहा है। कहा कि हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। सभी मुसलमानों को अमेरिका और इजराइल के खिलाफ एक होना होगा। अंजुमन मोईनुल मोमिनीन के जनरल सेकेटरी मंजूर जान, समर नकवी, रजा जिल्ले हसनैन, हसन जैदी आदि मौजूद रहे।
....................

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें