फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक अध्यापकों की काउंसिलिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग के कार्यालय पर हंगामा किया। इस संबंध में उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। कांउसिलिंग के लिए नई सूची जारी न करने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को दर्जनों सहायक अध्यापक (एलटी) अभ्यर्थी रिंग रोड स्थित अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आयोग पर काउंसिलिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी से वार्ता करनी चाही, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि काउंसिलिंग को लेकर जो प्रक्रिया अपनाई गई है, वह पूरी तरह गलत है। बताया कि राज्य में 1272 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 32064 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया, लेकिन आयोग की ओर से 1272 पदों के सापेक्ष मात्र 800 अभ्यर्थियों को भी काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। आरोप लगाया कि काउंसिलिंग के लिए जिन अभ्यर्थियोें को बुलाया गया है, उनमें से कई ऐसे हैं जिनके नाम दो-दो बार शामिल किए गए हैं। उन्होंने काउंसिलिंग की जांच कराने और आठ जून तक 1272 पदों पर काउंसिलिंग के लिए नई सूची जारी करने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन करने और कोर्ट जाने की चेतावनी दी। परीक्षा नियंत्रक ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान हरीश पाल, सोनू सिंह, शीशपाल चौहान, अर्जुन सिंह, अखिलेश, बबीता रावत, पूजा, ममता, पूनम, सोनिया, अर्जुन सिंह कोहली, अजय सिंह, रघुवंश रावत, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें