फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल भेजे जाएंगे दून अस्पताल के 110 कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शासन व स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से प्रस्तावित नए जिला अस्पताल को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने शनिवार को बैठक कर दून अस्पताल में तैनात 110 डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ , कर्मचारियों के स्थानांतरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

राजधानी के कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल को एकीकृत करके जिला अस्पताल का रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने शनिवार को मातहतों के साथ जिला अस्पताल में डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य स्टाफ की तैनाती के बाबत चर्चा की। बैठक के दौरान डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि सभी डॉक्टरों, पैरा मेडिकल, स्टाफ नर्स को एक साथ स्थानांतरित किए जाने से दून अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पटरी से उतर जाएगी। इसके बाद दून अस्पताल से 110 कर्मियों (डॉक्टरों, पैरा मेडिकल व कर्मचारियों) को चरणबद्ध तरीके से प्रस्तावित जिला अस्पताल स्थानांतरित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा सर्जरी, स्त्री रोग विभाग, मेडिसिन, बाल रोग जैसे विभागों को स्थानांतरित करने जबकि अन्य विभागों को यथावत रखने पर चर्चा हुई। दून अस्पताल में कार्यरत प्रांतीय चिकित्सा सेवा के आठ डॉक्टरों को प्रस्तावित जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। बता दें दून अस्पताल को दून मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनाए जाने के बाद जिला अस्पताल के गठन को लेकर सरकार, शासन और स्वास्थ्य निदेशालय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन व स्वास्थ्य निदेशालय के प्रस्ताव के मुताबिक कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल को एकीकृत करके जिला अस्पताल का दर्जा दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें