फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य नाटिका से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य नाटिका से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ऑल इंडिया वूमेंस कॉन्फ्रेंस की ओर से शुक्रवार को शहर के एक होटल में ‘पर्यावरण और हम’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान समर क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें 50 वर्ष से नीचे के वर्ग में पुष्पा भल्ला और 50 वर्ष से नीचे ऊपर के वर्ग में पिया पराशर विजेता रहीं। मधु और ममता देवरानी को उपविजेता चुना गया।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष अरुणा चावला ने कहा कि वनों के संरक्षण से पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके बाद प्रभा सलूजा के निर्देशन में अनन्या सजवान, परिधि मिश्रा, अनुश्री सिंघल, शुभि अग्रवाल और इति अग्रवाल ने ‘हमें न काटो...’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। ज्योति छाबड़ा ने जो भी पेड़ लगाएगा नेक काम कर जाएगा... कविता के जरिये पेड़ों का महत्व बताया। परविंदर, हरलीन, दमनीत, जाह्नवी जोशी, मंजू जैन और डॉ. अमरजीत ने नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस मौके पर निशा गुप्ता, अनुराधा दत्ता, पूनम वर्मा, शैल ढींगरा, मंजू श्रीवास्तव, ममता लाल, मंजू बहुगुणा, पूनम लोना, मनाली, मधु मारवाह, विमला गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें