फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने पर मटका फोड़ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:::
विज्ञापन

पानी न मिलने पर मटका फोड़ किया प्रदर्शन
लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
राजधानी में चरमराई पानी सप्लाई की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे पानी की किल्लत झेल रहे लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। शुक्रवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज संस्था से जुड़े लोगों ने जल संस्थान में मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज संस्था के संरक्षक सुशील राठी के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ता दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान पहुंचे। जहां उन्होंने शहर में पानी की समस्या को लेकर मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राठी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर की आधी आबादी पानी के लिए तरस रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, सुरेश पटेल, सुमित्रा शर्मा, जयंती राजश्री, राजन चौधरी, सीमा देवी, राजश्री भाटिया, मनोज, गुलफ ाम खान, अंकुर, सुभाष, किशनलाल, अशोक बाबा, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें