फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय में हंगामा, अफसरों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय में हंगामा, अफसरों को बनाया बंधक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति देने, वर्दी भत्ता देने, पौष्टिक आहार भत्ता और जोखिम भत्ता देने जैसी कई मांगों को लेकर लामबंद हुए स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने महासंघ पदाधिकारियों की अगुवाई में स्वास्थ्य महानिदेशालय में हंगामा किया। आंदोलित कर्मचारियों ने महानिदेशालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और निदेशालय में मौजूद स्वास्थ्य महानिदेशक समेत सभी आला अफसरों को बंधक बना लिया। स्वास्थ्य महानिदेशक के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए।
स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने विभागीय कर्मचारियों को वर्दी पौष्टिक आहार और जोखिम भत्ता दिए जाने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी की अगुवाई में राज्य के तमाम जिलों से पहुंचे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया और सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने महासंघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी कर्मचारियों में पदोन्नति देने, वर्दी भत्ता देने, पौष्टिक आहार भत्ता और जोखिम भत्ता देने की मांग उठाई। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की तर्ज पर उन्हें एक माह का अतिरिक्त वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक के आश्वासन के बाद आंदोलित कर्मचारियों ने आंदोलन दिनों के लिए टाल दिया है। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शासन व निदेशालय स्तर पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो वह कार्य बहिष्कार कर अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा, जिलाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष मालती बिष्ट, प्रदेश महामंत्री श्रीनारायण सिंह, त्रिभुवन पाल, गोपाल सिंह, कैलाश जोशी, आनंद कांडपाल, गिरीश पंत, मुनिराज वाल्मीकि आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें