फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों के खिलाफ हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,श्यामपुर।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गुमानीवाला पुष्पा उनियाल के नेतृत्व में नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपजिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि गुमानीवाला केनाल मार्ग पर बीती 11 मई को हथियारों से लैस कुछ असामाजिक तत्वों को देखा गया है। ग्राम पंचायत गुमानीवाला के वार्ड संख्या-तीन में बाहरी व असामाजिक तत्वों का भूमि विवाद के चलते झगड़ा हो गया, जिसमें खुलकर धारदार हथियार चलाए गए। तीन वाहनों में हथियार बंद बाहरी व्यक्तियों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात किया गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में घूम रहे हथियारबंद और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्र में कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। इस बाबत पूर्व में हिंदू जागरण मंच की ओर से श्यामपुर चौकी पुलिस को कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन पुलिस ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की। ग्राम प्रधान ने बताया कि उपजिलाधिकारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में संजीव चौहान, विकास सेमवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें