फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ। बाबा केदार के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। केदारघाटी के बाजार यात्रियों से गुलजार हैं। शनिवार शाम तक सोनप्रयाग और गौरीकुंड में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। यहां बायोमीट्रिक सेंटर और घोड़ा खच्चर पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइनें लगी हुई है। कमिश्नर दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा भी पैदल मार्ग से यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए धाम पहुंचे। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौरीकुंड से दोपहर दो बजे बाद केदारनाथ के लिए यात्रियों को पैदल रास्ते से न जाने दिया जाए। साथ ही पूरे यात्रा मार्ग पर तत्परता से निगरानी की जाए।
विज्ञापन

रविवार को भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पावन पल का साक्षी बनने के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से ही सोनप्रयाग में श्रद्धालु बायोमीट्रिक पंजीकरण के लिए लाइन में लगने शुरू हो गए थे। प्रात: दस बजे तक सोनप्रयाग में 500 से अधिक श्रद्धालु बायोमीट्रिक पंजीकरण करा चुके थे। यहां से गौरीकुंड पहुंचने के लिए भी श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ रहा है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सुबह से ही आवाजाही बनी हुई है। जंगल चट्टी, भीमबली, लिनचौली में यात्रा को लेकर काफी दुकानें खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें