ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजकीय वाहन चालक महासंघ ने शुक्रवार को मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्याआें के जल्द निराकरण करने की मांग की है। महासंघ मांगों पर शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो आठ मई से चक्का जाम किया जाएगा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनंतराम शर्मा और महामंत्री संदीप कुमार मौर्या का कहना है कि राजकीय वाहन चालकों के वेतनमान समेत तमाम मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं। महासंघ की ओर से वार्ता करने के लिए कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन समय नहीं दिया गया। वहीं लोनिवि के चालक संघ भवन में शुक्रवार को हुई चालक संघ की बैठक में महामंत्री संदीप कुमार मौर्य ने कहा कि आंदोलन में सचिवालय, विधानसभा समेत सभी राजकीय विभागों के वाहन चालक शामिल होंगे। बैठक में अध्यक्ष शूरवीर सिंह रावत, मनोज सेमवाल, मनोहर सिंह जीना, शिव कुमार, शिवानंद आदि मौजूद रहे।