फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट फतह करने रवाना हुआ पुलिस का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस का 15 सदस्यीय दल दून से रवाना हुआ। ‘माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान 2018’ के दल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में रवाना हुए दल को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय हमेशा से साहित्यकारों, पर्यावरणविदों, भूगोलविदों और पर्वतारोहियों के लिए कौतूहल का विषय रहा है। माउंट एवरेस्ट फतह करने के लिए दल को धैर्य और हिम्मत के साथ एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान उन्हें जो अनुभव प्राप्त होंगे, वह भविष्य के पर्वतारोहियों के लिए उपयोगी साबित होंगे। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां का पुलिस का दल माउंट एवरेस्ट फतह के लिए जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद उत्तराखंड पुलिस का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का ज्यादातह हिस्सा पहाड़ी है। ऐसे में इस अभियान के अनुभव पुलिसकर्मियों के लिए यहां भी काम आएंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन, सचिव अमित नेगी, एडीजी अशोक कुमार, आरएस मीणा, बी विनय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें