फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएमसी के खिलाफ एमसीआई में की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
यूएमसी के खिलाफ एमसीआई में की अपील
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सैनिक कॉलोनी कौलागढ़ निवासी दुष्यंत कुमार ने डाउन सिंड्रोम से ग्रसित बच्ची के मामले में उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल की रिपोर्ट से संतुष्ट न होकर इसके खिलाफ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में अपील की है।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी कौलागढ़ निवासी कुमकुम ने 27 अप्रैल 2017 को डाउन सिंड्रोम से ग्रसित बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि बच्ची के जन्म से पहले उन्होंने लूथरा नर्सिंग होम में समस्त जांचे कराई थी। जिसमें अस्पताल की डॉक्टर ने रिपोर्ट को हाई रिस्क के बजाए लॉ रिस्क लिखा। मामले की मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत पर सीएमओ ने प्रकरण की जांच बैठाई। सीएमओ की ओर से कराई गई जांच को उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल को भेजा गया। महिला के पति दुष्यंत का आरोप है कि उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल को जो तथ्य दिए गए थे। जांच में उन तथ्यों की अनदेखी करते हुए प्रकरण को खारिज कर दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि डॉक्टर के खिलाफ कोई तथ्य सामने नहीं आए। बता दें कि इस मामले को पूर्व में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार में भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें