ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से निकलने वाला स्लज किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। किसान स्लज का प्रयोग खाद के रूप में कर सकेंगे। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर पेयजल सचिव अरविंद सिंह हयांकी ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
देहरादून में फिलहाल तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट काम कर रहे हैं। जबकि चार प्लांट शीघ्र चालू होने वाले हैं। इसके अलावा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में कई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किए जाने हैं। इन प्लांटों से निकलने वाले स्लज के बारे में अब तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। अब एनजीटी ने सरकार को स्लज का निस्तारण करने के निर्देश दिए तो सरकार ने किसानों को मुफ्त स्लज उपलब्ध कराने का फैसला लिया। सरकार के इस निर्णय से किसान स्लज का प्रयोग खाद के रूप में कर सकेंगे।