फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा दिवस के रूप में मनाया विधायक गणेश जोशी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी विधायक गणेश जोशी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने टपकेश्वर मैदान में जहां कंबल बांटे, वहीं दून अस्पताल और कुष्ठ अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। विधायक ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 16 जरूरतमंद कन्याओं को 5100-5100 की धनराशि बांटी। वहीं, उन्होंने पत्नी के साथ टपकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी फौजी एनके सुजय ने विधायक को उनकी ऑयल पेंटिंग भेंट की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सेवा पखवाड़ा 25 से 31 जनवरी तक चला। इससे पहले कैंट विधायक पूर्व हरबंस कपूर, पीबीओसार संगठन के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष महावीर राणा आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, संघ प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद भूपेंद्र कठैत, नंदनी शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समीर डोभाल, भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें